जबलपुर। कांचघर, ललित कॉलोनी, आदर्श अधिवक्ता संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सलोजिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया फिर सभी अधिवक्ताओं के अधिकारो और उनकी समस्याओं को जिला बार में पूरी निष्ठा निष्पक्षता से रखने हेतु एडवोकेट अभिषेक शुक्ला का नाम सुझाया गया तत्पर पश्चात सभी ने उनके नाम पर जिला अधिवक्ता कार्यकारिणी पद पर लड़ने और उनका पूर्ण सहयोग की बात कही गई। बैठक में अभिषेक शुक्ला ने कहा कि मैं ज़िला बार के अधिवक्ता भाइयों की समस्त परेशानियों से अवगत हूं तथा जिला बार के अंदर और बाहर की सारी समस्या निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
इस अवसर पर आदर्श अधिवक्ता संघ के एडवोकेट सुधीर शर्मा, एड अभिषेक शुक्ला,एडवोकेट एड डी पी कनोजिया, एड ए पी दुबे, एड पीयूष श्रीवास, एड नरेश साहू ,एड कवन सिंह, एड रमा कांत त्रिपाठी,एड रवि वर्मा, एड मनोज गुप्ता, एड कुशवाहा, एड बादल साहू,मयूर गुलाटी राज दीप साहू,श्याम बिहारी सोनी,एड मनोज रघु वंशी, एड नरेश चक्रवर्ती,एवं अन्य वरिष्ठ समाज सेवी जन उपस्थित रहे।
