देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के लिए ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण का होगा आयोजन

 



हरदुली बरगी नगर में 2 दिन से चल रही पंजीयन प्रक्रिया।

जबलपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सेंट आरसेटी जबलपुर एवं ग्रामीण आजीविका मिशन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिवसीय कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर विकासखंड के ग्राम हरदुली स्थित सच्चा प्रयास समिति परिसर में किया जाना है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है तथा पंजीयन का अंतिम दिवस कल निर्धारित है। प्रशिक्षण के लिए महिलाओं की आयु 18 से 50 वर्ष आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार रखी गई हैं। इच्छुक महिलाओ से आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवाने की अपील परवेज खान द्वारा की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times