देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

तनिष्क शुक्ला का आज नगर आगमन, निकलेगी भव्य अभिनंदन यात्रा




जबलपुर। इंडियन आइडल के प्रथम रनरअप एवं देश के युवा गायक तनिष्क शुक्ला का आज गृह नगर आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर संस्कारधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा डुमना विमानतल से लेकर आधारताल स्थित उनके निवास तक भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार तनिष्क शुक्ला का विमान प्रातः 11:55 बजे डुमना विमानतल पहुंचेगा, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अभिनंदन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आधारताल स्थित उनके निवास पहुंचेगी।

2:10 बजे स्वागत यात्रा के समापन पर धनी की कुटिया, आधारताल स्थित निवास पर समूह भोज, स्नेह मिलन एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यात्रा के दौरान रत्नेश सोनकर, कमलेश अग्रवाल, प्यारे पहलवान, अरुण दुबे, लक्ष्मी बेन, अवधेश यादव एवं अधिवक्तागण, दीपांसु साहू, डॉ कुसुम जैन सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा तनिष्क शुक्ला का भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया जाएगा |

संस्कारधानी के नागरिकों एवं संगीत प्रेमियों से स्वागत यात्रा में शामिल होकर युवा गायक तनिष्क शुक्ला का उत्साहवर्धन करने की अपील राममूर्ति मिश्रा, पार्षद कमलेश अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के हेमराज अग्रवाल, मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, पार्षद विमल राय, प्रशांत मिश्रा, दिनेश ठाकुर, ओम अग्रवाल, पंकज पांडे, सर्वेश मिश्रा, विवेक चौधरी, बंगाली क्लब के सचिव प्रकाश शाह, प्राइवेट छात्रावास संगठन के अध्यक्ष राजीव तिवारी एवं मनीष अग्रहरि ने की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times