देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

घोड़ा अस्पताल वाले बाबा का 207वां चार दिवसीय उर्स शरीफ आज से शुरू




जबलपुर। हजरत सैय्यद अली हसन शाह अशरफी 'घोड़ा अस्पताल वाले बाबा' का 207वां चार दिवसीय उर्स शरीफ आज से अकीदत व एहतराम के साथ शुरू हो गया। उर्स शरीफ का आगाज़ आज मंगलवार को बाद नमाज़-ए-असर शाम 5 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।


परचम कुशाई की रस्म पीर-ए-तरीकत हजरत सूफी मोहसिन मियां कादरी चिश्ती अबुलउलाई की सरपरस्ती में अदा की जाएगी। इस अवसर पर मुल्क व प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी।


उर्स शरीफ के आयोजकों ने बताया कि चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।


उर्स शरीफ में सैय्यद आजाद अली, मुईन खान, खादिम-ए-आस्ताना अब्दुल रशीद, सूफी रज़ा कादरी चिश्ती, सलीम खान, सूफी जावेद चिश्ती, पत्रकार मोहम्मद शरीफ, सूफी मुशाहिद कादरी, सूफी बिलाल कादरी, सूफी उवेद मोहसिनी, सूफी आदिल आदि ने तमाम अकीदतमंदों से उर्स शरीफ में शिरकत कर फ़ैज़ हासिल करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times