देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

होटल में कमरा नहीं मिला तो मैनेजर पर बरसाईं गोलियां: जबलपुर में तीन राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

 



जबलपुर। शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में होटल मैनेजर पर जानलेवा फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में कमरा नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर होटल मैनेजर पर तीन राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि मैनेजर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रानीताल गेट नंबर-1 निवासी शिवम अग्रवाल (29) मदनमहल स्थित राइट टाउन में प्रेम मंदिर के सामने स्थित अवलोकन इन होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लार्डगंज थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जगदीश अखाड़ा निवासी कुनाल पटेल होटल पहुंचा और लग्जरी कमरा मांगने लगा।

कमरा नहीं मिलने पर दी गैंग के नाम से धमकी

शिवम अग्रवाल ने बताया कि होटल के सभी कमरे पहले से बुक थे। साथ ही होटल के नियमों के अनुसार स्थानीय व्यक्ति को केवल एक आईडी के आधार पर कमरा नहीं दिया जा सकता। इस बात पर आरोपी भड़क गया और कथित तौर पर खुद को छोटू चैबे गैंग से जुड़ा बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया।

बारिश में फ्लाईओवर के नीचे किया हमला

शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद शिवम अग्रवाल घर लौट रहे थे। तेज बारिश शुरू होने पर वे रानीताल गेट नंबर-1 के पास फ्लाईओवर के नीचे दिनेश फर्नीचर के सामने रुक गए। वहां अरुण रैकवार, कार्तिक लोधी, ध्रुव पटेल और विनोद पांडे भी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे आरोपी कुनाल पटेल अपने साथी शनि के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। आरोप है कि बाइक रोककर उसने शिवम के साथ गाली-गलौज की और कहा, "तुमने मुझे होटल में कमरा नहीं दिया था।" इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर शिवम को जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि शिवम किसी तरह बच निकले और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद शिवम अग्रवाल ने लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कुनाल पटेल और उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 296(ए) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times