जबलपुर।ओ.बी.सी.एडवोकेट्स वेलफेयर एसो. द्वारा मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष तथा सचिव के नाम ज्ञापन देकर भार साधक समिति नियुक्त करने की मांग की है। क्योंकि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ जबलपुर का कार्यकाल 23 मई 2026 को तथा जिला अधिवक्ता संघ का अप्रेल 2026 को कार्यकाल समाप्त हो चुका है | जिला अधिवक्ता संघ की निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ भी हो चुकी है। उक्त निर्वाचन मौजूदा कार्यकारिणी जिसका कार्यकाल तीन माह पूर्व समाप्त हो चुका है, उसी कार्यकारिणी के द्वारा निर्वाचन पदाधिकारियो की नियुक्तिया की जाकर संपन्न कराई जा रही है। ठीक यही प्रक्रिया हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ द्वारा की जाने वाली है | जबकि माडल बायलॉज के मुताबिक कार्यकारिणी का समय दो वर्ष समाप्ति के तत्काल बाद राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा तदर्थ समिति नियुक्त कर निर्वाचन कराए जाने का स्पष्ट प्रावधान है | राज्य अधिवक्ता परिषद् के हाल ही में 12 मई 2026 को निर्वाचन संपन्न हुए है, तथा दिनांक 16 जून से मतों की गणना चल रही जिसके कारण महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को अधिवक्ता परिषद् का अध्यक्ष नामांकित किया गया है | महाधिवक्ता/अध्यक्ष से बार बार मौखिक अनुरोध के बाबजूद भी तदर्थ समिति का गठन नहीं किया गया है। जिससे उक्त दोनों अधिवक्ता संघो के निष्पक्ष तथा पारदर्शी निर्वाचन कराने हेतु ओ.बी.सी. एड्वोकेटस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इमेल से व भौतिक रूप से अभ्यावेदन/ज्ञापन सौपकर तत्काल भारसाधक समिति नियुक्त करने की मांग की गई है |
.jpg)