जबलपुर। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कार्य कुशलता से शहर को गौरवान्वित करने वालो के सम्मान में नया मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा रिजवान के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए अल्ताफ हुसैन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर आसिफ इकबाल, कोषाध्यक्ष बनने पर सलीम खान, तिलक वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष हाशिम खान के जन्म दिन पर तथा तिलक वार्ड का कांग्रेस प्रभारी बनने पर एडवोकेट हाजी अयाज खान का उपस्थित जनो ने स्वागत किया। तदोपरांत बाबा रिजवान द्वारा सभी का सम्मान किया गया। पठान समाज के सरदार पत्रकार हाजी मुईन खान ने सभी को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर पार्षद गुड्डू नबी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलीम खान, पप्पू वसीम खान, कलीम खान, नदीम खान, तारिक रजा, पंकज निगम, अवधेश गुप्ता, हाशिम राजा, अशरफ शिराजी, शाहिद मुबीन, बंटी खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गौरवान्वित करने वालों का किया गया सम्मान
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
