जबलपुर / महाकौशल क्रीड़ा परिषद द्वारा अमर सपूतों की याद में उनकी जन्म जयंती पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है । इसी श्रंखला में रानीताल खेल परिसर में अमर शहीद मंगल पांडे की स्मृति में हॉकी मैच का आयोजन किया गया | इस अवसर पर अमर शहीद मंगल पांडे के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रशांत मिश्रा, अरुण यादव लड्डू भैया, कुलदीप सिंह बरार, दिनेश सिंह ठाकुर, राजेशकांत सोनकर राज, डॉ राजेन्द्र पिल्लै, धर्मेन्द्र कुशवाहा, संदीप वर्मा, राजू स्वामी, मोहम्मद शकील, अकबर खान, जाकिर अली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राकेश श्रीवास के द्वारा किया गया |
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर हुआ हॉकी मैच का आयोजन
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
.jpeg)