देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कीटनाशक पीने से दो महिलाओं की बिगड़ी हालत, जबलपुर मेडिकल में भर्ती

 


जबलपुर।जबलपुर से लगे सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो महिलाओं द्वारा कीटनाशक का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। दोनों की हालत अचानक बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बंदम निवासी मुस्कान मरावी (19 वर्ष) तथा समीपस्थ ग्राम पटरीपार निवासी स्वीकृति टेकाम (26 वर्ष) ने अपने-अपने घरों में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों के परिजनों ने जब उनकी तबीयत बिगड़ती देखी तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संयोगवश दोनों महिलाएं एक ही समय अस्पताल पहुंचीं, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों महिलाओं के परिजनों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक सेवन के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times