देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हज़रत हाफ़िज़ नूरानी अल-मुख़्तारे (मिलिट्री वाले बाबा) का उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न


जबलपुर। सदर स्थित जैक सेंटर परिसर में हज़रत हाफ़िज़ नूरानी अल-मुख़्तारे रहमतुल्लाह अलैह (मिलिट्री वाले बाबा) का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को पूरे अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर शहर एवं आसपास से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह शरीफ़ पहुंचकर चादरपोशी, गुलपोशी और फ़ातिहा ख़्वानी की तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएँ कीं।



शाम 4 बजे एस.के. टेलर, गली नंबर-9 से चादर जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ़ पहुंचा। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ओ-मनक़बत का नज़राना पेश किया। दरगाह पहुंचने पर परंपरानुसार चादरपोशी, गुलपोशी और फ़ातिहा की रस्म अदा की गई। इसके बाद सभी ज़ायरीन में तबर्रुक़ तकसीम किया गया।


इस अवसर पर अकबर खान सरवर, हाजी अब्दुल वहीद, सिकंदर बाबा, सूफ़ी आमिर सुलतानी, अफ़ज़ल बाबा, अन्ना बाबा, बाबू बाबा, आज़म भाई सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स कमेटी ने आयोजन में शिरकत करने वाले सभी ज़ायरीन, एवं ख़िदमतगारों का शुक्रिया अदा किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times