जूडो प्रतियोगिता: 16 से 18 जुलाई तक



जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं नर्मदा नर्सरी एवं वल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हनुमानताल के संयोजन में जिला स्तरीय शालेय बालक एवं बालिका (14, 17 एवं 19 वर्ष) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 16 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक नर्मदा नर्सरी एवं वल्लभ  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हनुमानताल में खेली जाएगी।


प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी विद्यालयों को अपने प्रतिभागियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समस्त औपचारिकताएँ एवं आवश्यक दस्तावेज़ 16/07/2026 को आयोजन संस्था के पास अनिवार्य रूप से जमा करना होंगे ।


*महत्वपूर्ण निर्देश:* केवल उन्हीं विद्यालयों और प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा जिनके समस्त दस्तावेज़ एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। दस्तावेज़ अपूर्ण होने की स्थिति में संबंधित संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी।


प्रत्येक खिलाड़ी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की 5 प्रतियाँ लानी होंगी। प्रत्येक प्रति के साथ पिछले 3 वर्षों की अंकसूची, [आधार कार्ड ओमिटेड], समग्र आईडी तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति और साथ में 02 पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटोग्राफ संलग्न करना अनिवार्य है। इसके अलावा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रत्येक प्रति पर संबंधित संस्था के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य के हस्ताक्षर व सील होना भी अनिवार्य किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times