पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गोहलपुर थाने में सौंपा गया ज्ञापन




भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खान पर FIR की मांग

जबलपुर। भाजपा की प्रवक्ता नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में की गई कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज और युवाओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोहलपुर थाना प्रभारी को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

 पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि नाजिया इलाही खान के बयानों से मुस्लिम समाज सहित अनेक लोगों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका: इस तरह के भड़काऊ और अमर्यादित बयानों से समाज में शांति व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन से मांग की गई है कि इस संवेदनशील मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए। प्रचलित कानूनों के तहत संबंधित आपत्तिजनक सामग्री के विरुद्ध दंडनीय अपराध मानते हुए नाजिया इलाही खान पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद इसरार अंसारी, सोहेल अख्तर, तारिक़ अंसारी, परवेज़ अख्तर, जावेद अंसारी, इस्तेखार अंसारी, परवेज़ अंसारी, शाहफाज अंसारी, सरताज अंसारी, तोहिद अंसारी, आलीशान अंसारी सहित युवा और स्थानीय नागरिक गोहलपुर थाने में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times