आम आदमी पार्टी का जबलपुर जोन सम्मेलन एवं विराट पदयात्रा संपन्न



जबलपुर। आम आदमी पार्टी का जबलपुर जोन का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के उपरांत महंगाई, बेरोजगारी, आदिवासी एवं किसान वर्ग के साथ हो रहे शोषण के विरुद्ध एक विराट पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह तोमर एवं धर्मेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन के आयोजन में एडवोकेट रामकिशोर शिवहरे (प्रदेश संगठन मंत्री), रितेश सिंह (जिला अध्यक्ष, जबलपुर शहर), चंद्रमणि वर्मा (जिला अध्यक्ष, जबलपुर ग्रामीण), एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर (जिला अध्यक्ष, कटनी), पंकज सोनी (जिला अध्यक्ष, मंडला) तथा एडवोकेट निर्मल साहू (जिला अध्यक्ष, डिंडोरी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव सोहन सिंह टेकाम, युवराज विश्वकर्मा, पंचम झा, सोनू भट्टाचार्य, विनोद कैथल, एडवोकेट केशवानंद सेन, हरि श्रीवास्तव, अनंत तिवारी, आदेश दुबे, अभिलाषा जैन, बलराज सिंह, आशीष सैनी, आकाश बंसोडे, वसीम खान, यासमीन मेहमूद, श्रीमती माया हुरमड़े, जगदीश माली, देवी सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी शिशु भलावी हितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times