योगासन स्पोर्ट्स के एथलीटों द्वारा आर्टिस्टिक ग्रुप का किया गया प्रदर्शन




जबलपुर। मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन के तत्वाधान में हितकारिणी महिला महाविद्यालय एवं जबलपुर डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन के संयुक्त तत्वाधान में योगासन स्पोर्ट्स के एथलीट छात्राओं ने योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन के महासचिव एवं खेल अधिकारी हितकारिणी महिला महाविद्यालय दिनेश सिंह ठाकुर, जबलपुर डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोशिएशन के अध्यक्ष राकेश नेमा, कान्हा स्पोर्ट्स एरीना के डायरेकटर रामरतन यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योग संस्थाओ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। अपने अतिथि उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारत योगासन स्पोर्ट्स में भी संपूर्ण विश्व में सहभागिता की है। अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड योगासन चैंपियन शिप में बेहतर प्रदर्शन देखने मिला। इस अवसर पर  निशा राजपूत, प्रो प्रगति शुक्ला, नागेश राव, रुक्मणि राव, डॉ रचना जैन, शिवम गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times