देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जन्मदिन की पार्टी से लौटते वक्त बदमाश की मौत, पड़रिया नहर में मिला शव, बाइक समेत गिरने से हुआ हादसा

 जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज रविवार को उसका शव पनागर थाना क्षेत्र की पड़रिया नहर में बाइक के साथ मिला। मृतक की पहचान नितिन ठाकुर के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

मोबाइल बंद, रातभर तलाश में जुटे परिजन

नितिन ठाकुर का 17 जनवरी को जन्मदिन था। वह शाम को अपने दोस्त विपिन काछी के साथ बाइक से पार्टी के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। रातभर इंतजार के बाद माढ़ोटाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

नहर में दिखी बाइक और शव, पुलिस ने निकाला बाहर

पनागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पड़रिया नहर में एक युवक का शव और बाइक नजर आ रही है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पहचान के बाद मृतक नितिन ठाकुर निकला।

रात 11 बजे हुआ हादसा, दोस्त बचा – नितिन डूबा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नितिन अपने दोस्त विपिन काछी के साथ बाइक से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे, चरखी गांव के पास नहर किनारे रास्ते पर बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में विपिन सड़क पर गिर गया, जबकि नितिन बाइक समेत नहर में जा गिरा और डूब गया। विपिन किसी तरह पनागर थाने पहुंचा और घटना की सूचना दी, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो सका।


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times