देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

लगातार जारी रहा शंख घंटा बजाना



प्रदेश कार्य समिति सदस्य के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन

 समिति ने दोहराया जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन


 सिहोरा - सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर लगातार प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने आज अपना चौथा प्रदर्शन भी जारी रखा। आंदोलन समिति के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर के बस स्टैंड सिहोरा स्थित आवास के बाहर घंटो तक शंख घंटा बजाकर सिहोरा जिला मामले में उनकी चुप्पी पर कड़ा प्रहार किया ।समिति ने प्रश्न उठाया कि सिहोरा से राजनैतिक और आर्थिक पहचान प्राप्त करने के बाद भी सिहोरा जिला मुद्दे पर वे मौन क्यों है?


विधायक के नेतृत्व में प्रयास जारी -


प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर ने कहा कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में सिहोरा को जिला बनाने की प्रक्रिया हेतु संपूर्ण सिहोरा भाजपा प्रयासरत है।हमारा प्रयास है कि सिहोरा जिला का प्रस्ताव जबलपुर कलेक्टर से पुनर्गठन आयोग एवं सरकार को भेजा जाए।


संतुष्ट नहीं हुए प्रदर्शनकारी -


   प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजा मोर द्वारा दिए गए आश्वासन से समिति के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए ।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से लगातार डेढ़ वर्षो से इस तरह के आश्वासन भाजपा के पदाधिकारियोँ और विधायक द्वारा दिए जा रहे है परंतु आज दिनांक तक कोई भी आश्वासन पूर्ण  नहीं किया गया। इसलिए वे अपने प्रदर्शन पर कायम है।समिति ने कहा कि 6 जून को सिहोरा में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

    प्रदर्शन के दौरान समिति के नागेंद्र कुररिया, अनिल जैन, विकास दुबे ,संतोष पांडे, रामजी शुक्ला ,प्रदीप दुबे ,रामजी शुक्ला,संजय पाठक,संतोष तिवारी, कुक्कू गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास,रामनरेश चौबे, मोहन सोंधिया, शरद सेठ,नत्थू पटेल निसार अंसारी  गौरी राजे सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times