देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

डाक्टरों ने मनाया आप्रेशन सिंदूर का जश्न



 ज़रूरत पड़ने पर सरहद पर जाने का लिया संकल्प

    तालिब हुसैन

जबलपुर. आमतौर पर क्लिनिक और अस्पताल तक व्यस्त रहने वाले डाक्टर्स आप्रेशन सिंदूर की सफलता का जश्न हाथों में तिरंगा लेकर मना रहे हैं. सदर में इकट्ठा हुए शहर के इन नामवर डाक्टरों ने  सेना के सम्मान में सलामी दी और कुछ वीर सैनिकों को शौर्य सम्मान से नवाज़ा. मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन  एवं पीएमपी चिकित्सा एसोसिएशन के बैनरतले आयोजित किए गए कार्यक्रम के

दौरान डाक्टरों ने ज़रूरत पड़ने पर सरहद पर जाकर सैनिकों की नि: शुल्क चिकित्सा सेवा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर केन्ट विधायक अशोक रोहाणी, मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. अभिजीत जैन, डाॅ.  आशीष डेंगरा, डाॅ. सरिता साहू, डाॅ. मुकेश पाण्डेय, डाॅ. शशिकांत साहू, डाॅ. आरके. मिश्रा, डाॅ. मकसूद चिश्ती, एड. आशीष त्रिपाठी, संजय जैन आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.


Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times