समीक्षा मिश्रा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया

 


जबलपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली जबलपुर निवासी समीक्षा मिश्रा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जहाँ उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।

समीक्षा मिश्रा के द्वारा एक स्वयं सेवी संगठन के माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुँचाई गई है।

कोविड़-19 महामारी के कठिन समय में उन्होंने 20,000 से अधिक लोगों को भोजन, दवाइयाँ, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं। एक जरूरतमंद छात्र, जिसे उन्होंने पढ़ाई और आर्थिक सहायता प्रदान की, आज इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि समीक्षा मिश्रा देशबन्धु समाचार पत्र के संपादक अशोक कुमार मिश्रा की बहू हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post