उर्स-ए-शाह-ए-जबलपुर कल से, खानकाह-ए-कासमिया में दो दिवसीय आयोजन
जबलपुर। साउथ मिलौनीगंज स्थित दरबार-ए-अज़ीम खानकाह-ए-कासमिया में शाह-ए-जबलपुर हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती-ए-आज़म कासिमे अलैहिर्रहमा का सालाना दो दिवसीय उर्स मुबारक 18 एवं 19 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उर्स के दौरान वाज़-ओ-तक़रीर, नात-ओ-मनक़बत, कुरआनख्वानी, फातेहा, कुल शरीफ सहित कई दीनी और रूहानी कार्यक्रम होंगे।
आयोजन की सरपरस्ती एवं अध्यक्षता हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद इम्तियाज़ुल क़ादरी कासमी साहब क़िब्ला, मुफ़्ती-ए-आज़म एवं क़ाज़ी-ए-शरआ जिला जबलपुर करेंगे। कार्यक्रम मौलवी हकीम अल्हाज इसरार हुसैन जिलानी साहब, इंचार्ज दारुल उलूम गौसिया रज़विया क़ासमियां की हिमायत में आयोजित होगा।
दरबार-ए-अज़ीम खानकाह-ए-कासमिया के मीडिया प्रभारी सुल्तानुज़्ज़मा क़ादरी रज़वी कासमी ने दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
18 नवंबर को महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम
बुधवार 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं के लिए वाज़-ओ-तक़रीर तथा नात-ओ-मनक़बत का आयोजन होगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आलेमा फ़ाज़ेला मुफ़्तिया मोहम्मदी राहिला फातेमा साहिबा होंगी, जबकि आलेमा फ़ाज़ेला शमा फातेमा साहिबा वाज़-ओ-नसीहत बयान करेंगी।
यह कार्यक्रम आलेमा फ़ाज़ेला मुफ़्तिया निशा फातेमा साहिबा, आलेमा फ़ाज़ेला नूर सबा फातेमा साहिबा, आलेमा फ़ाज़ेला नूर अफ्शा फातेमा साहिबा और आलेमा फ़ाज़ेला हुमा फातेमा साहिबा की ज़ेरे-हिमायत आयोजित किया जाएगा।
आलिमा फ़ाज़िला यासमीन फातेमा — पिता अब्दुल रशीद
आलिमा फ़ाज़िला शिफा फातेमा — पिता खुर्शीद अहमद
रात 1:58 बजे गुस्ल-ए-मज़ार-ए-अक़दस और कुल शरीफ
18 नवंबर को शाम 7 बजे से पुरुषों के लिए कुरआनख्वानी और फातेहा के बाद तआम का आयोजन होगा। रात 10 बजे से महफिल-ए-नात-ओ-मनक़बत शुरू होगी और रात ठीक 1:58 बजे गुस्ल-ए-मज़ार-ए-अक़दस एवं कुल शरीफ होगा।
19 नवंबर को मुफ़्ती ज़ुबेर आलम सिद्दीकी का खुसूसी खिताब
गुरुवार 19 नवंबर को रात 10 बजे से महफिल-ए-नात-ओ-मनक़बत और वाज़-ओ-तक़रीर होगी। इसमें मुख्य वक्ता हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती ज़ुबेर आलम सिद्दीकी साहब क़िब्ला, संस्थापक इस्लामिया अरबिक कॉलेज पूर्णिया, बिहार अपना खिताब फरमाएंगे।
कार्यक्रम में हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती अलताफ हुसैन कासमी सक़ाफ़ी, पेश इमाम मक्का मस्जिद, हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती हिफज़ुर्रहमान कासमी, नाज़िम-ए-आला ज़ामेआतुल फ़ैज़ाने ग़रीब नवाज़ एवं पेश इमाम मस्जिद नूर तथा हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद शाहिद रज़वी कासमी, प्रिंसिपल दारुल उलूम गौसिया रज़विया क़ासमियां भी वाज़-ओ-तक़रीर और नात-ओ-मनक़बत पेश करेंगे।
सलात-ओ-सलाम और दुआ के साथ होगा समापन
कार्यक्रम का मंच संचालन नकीब-ए-अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद अब्दुल मजीद कासमी साहब और हज़रत मौलाना शाहरुख रज़ा साहब करेंगे। अंत में सलात-ओ-सलाम के बाद हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद इम्तियाज़ुल क़ादरी कासमी साहब की दुआ के साथ दो दिवसीय उर्स का समापन होगा।
