देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर: लूडो में हार के रुपए चुकाने को मांगे 500 रुपए, इनकार पर युवक की जांघों पर चाकू से वार

असकरी टाइम्स

जबलपुर: लूडो में हार के रुपए चुकाने को मांगे 500 रुपए, इनकार पर युवक की जांघों पर चाकू से वार

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में जाकिर होटल के पास गली नम्बर 6 में 500 रुपए देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से कई वार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, तौसीफ ने आशीष सिंह सोलंकी की दोनों जांघों पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



लूडो में हार के रुपए चुकाने के लिए मांगी रकम

पुलिस के अनुसार, तौसीफ जाकिर होटल के पास गली नम्बर 6 में अपने साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। लूडो में हार के रुपए चुकाने के लिए उसने पास खड़े आशीष सिंह सोलंकी से 500 रुपए मांगे। आशीष ने रुपए देने से इनकार किया तो तौसीफ ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि विरोध करने पर तौसीफ ने चाकू निकालकर आशीष की दोनों जांघों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। घायल आशीष सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। घटना से मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

परिचितों की मदद से थाने पहुंचे घायल

घटना की जानकारी मिलने पर आशीष के परिचित मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से आशीष थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और तौसीफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times