देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मानित





अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं पत्रकार – प्रियंका सिंह ठाकुर


बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर समाजसेवी संगठन एवं मजदूर यूनियन की जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह ठाकुर ने स्थानीय पत्रकारों को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अनूठी पहल के माध्यम से उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रियंका सिंह ठाकुर ने कहा कि पत्रकार समाज में व्याप्त अन्याय और जनसमस्याओं के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाते हैं। निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने के साथ ही आम जनता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए पत्रकारों का सम्मान और सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष शकील खान ने कहा कि पत्रकार दिन-रात, धूप-छांव और विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बिना जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने इस सम्मानजनक पहल के लिए प्रियंका सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पत्रकार दीपक सोहले, शेख वसीम, सोनू सोहले, विनोद लोंढे, सुनील अग्निहोत्री, सोहेल अहमद, शेख सत्तार, संतोष पाटील, सुमेश तायडे, वानखेड़े, वसीम अंसारी, सतीश वाघ, फैजान अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times