देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सफाई के दावों की खुली पोल, सिद्धिदात्री मंदिर के पास नाला ओवरफ्लो होकर बह रहा




जबलपुर। शहर के खेरमाई वार्ड क्रमांक 55 में सिद्धिदात्री मंदिर के समीप नाला ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और असुविधा की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभाकर मौके से लौट जाते हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।


एक ओर शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्डों में इस तरह की समस्याएं जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर कब तक आम नागरिक इस अव्यवस्था का सामना करते रहेंगे? क्या स्वच्छता के दावे केवल प्रचार तक ही सीमित रहेंगे?


स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नाले की तत्काल सफाई कराई जाए तथा समस्या का स्थायी निराकरण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times