देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

छठ पूजा: अधारताल तालाब में बैलून बैरिकेडिंग का आश्वासन, घाटों पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ

असकरी टाइम्स

छठ पूजा: अधारताल तालाब में बैलून बैरिकेडिंग का आश्वासन, घाटों पर तैनात रहेगी एसडीआरएफ

जबलपुर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश-बिहार महासंघ प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महासंघ के पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। एडिशनल एसपी ने घाटों पर एसडीआरएफ की टीम तैनात करने और अधारताल तालाब में बैलून के माध्यम से बैरिकेडिंग की मांग पर होमगार्ड विभाग से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।



लाइफ जैकेट और बोट के साथ तैनात रहेगी टीम

एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि छठ पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। घाटों पर एसडीआरएफ की टीम लाइफ जैकेट और बोट के साथ तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

महासंघ ने अधारताल तालाब में पानी का स्तर कम होने के कारण श्रद्धालुओं के डूबने की आशंका को देखते हुए पानी में बैलून के माध्यम से बैरिकेडिंग कराने की मांग रखी। इस पर एडिशनल एसपी ने होमगार्ड विभाग से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

पहली बार टोकन प्रणाली, हेल्प डेस्क की भी तैयारी

जबलपुर में पहली बार अधारताल तालाब पर छठ पूजा के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई, स्थलों की मार्किंग और नंबरिंग के बाद श्रद्धालुओं को पूजा स्थलों के आवंटन के लिए टोकन वितरित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम के सहयोग से हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी तैयारी है। यहां पुलिस प्रशासन की टीम उपलब्ध रहेगी, जो श्रद्धालुओं की सहायता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी।

पूर्व में महासंघ ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को ज्ञापन सौंपकर शहर के छठ पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की मांग की थी। महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने व्यवस्थाओं को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चर्चा में महासंघ के पदाधिकारी रहे उपस्थित

चर्चा के दौरान महासंघ के संरक्षक जीपी विश्वकर्मा, संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल, अध्यक्ष बनारसी यादव, कोषाध्यक्ष केएन सिंह यादव, युवा अध्यक्ष प्रोफेसर उज्जवल सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर सिंह बिहारी, आरक चौबे, सोनू दुबे, मुकेश दास, अवधेश यादव शर्मा जी, राम अवतार यादव, रंजीत चौहान, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times