जबलपुर। गत दिनों बड़ी ओमती क्षेत्र के भरतीपुर (झूलेलाल मंदिर के पीछे) असामाजिक तत्वों द्वारा बम फेंककर दहशत फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधी तत्व विक्रम यादव के निवास के सामने खड़े होकर अनैतिक गतिविधियां कर रहे थे। जब स्थानीय नागरिकों ने इसका विरोध किया, तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विवाद बढ़ने पर मनचले व असामाजिक तत्वों ने विक्रम यादव के घर के सामने बम फेंक दिया, जिसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
घटना के तुरंत बाद क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा ओमती थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, परंतु पुलिस प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई या जवाब न मिलने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
घटना के विरोध में उत्कल यादव समाज के वरिष्ठजनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन लेने वाले संबंधित अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन यादव, शानू यादव, रविंद्र यादव, बंटी मामा, शिवम यादव, सिद्धार्थ मुन्ना यादव, अनिकेत परी, सावन यादव, सागर यादव, लट्टू यादव, प्रवीण यादव, नमन यादव, हिमांशु यादव, कमल यादव, राजा यादव, रितेश यादव, निकेश यादव, आकाश यादव, सौरभ यादव, रजत यादव, मंटू यादव, सुनील यादव, सनी यादव, विक्रम यादव, विमल यादव, करण यादव, अंकुश यादव, मुक्कू दुल्हन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
