देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मसीही समाज ने अपने पूर्वजों को किया याद




 जबलपुर। मसीही समाज ने सोमवार को अपने सभी दिवंगत विश्वासियो को याद करते हुए, बिलहरी कब्रिस्तान पहुँचकर प्रार्थना की एवं  उनकी आत्मा की शान्ति हेतु उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के पहले पवित्र मिस्सा बलिदान जबलपुर डायसिस के सभी फादर्स के अगुवाई में सम्पन्न हुया,  ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार सभी विश्वासी अपने परिजनों की  धार्मिक अनुष्ठानों की शान्ति के लिये प्रार्थना करते है । बिलहरी कब्रिस्तान में धर्मप्रांत के प्रमुख बिशप डॉ. वल्लन अरशु ने सभी पुरोहितो के साथ दिवंगतो की क़ब्रो को आशीषित किया। साथ ही उन्होंने जोर कहा की हमे अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्ग पर ही चलना चाहिए, साथ एक परिवार के मेल मिलाप के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, पवित्र मिस्सा बलिदान में विकार जरनल डॉ. फ़ादर डेविस जॉर्ज,  सह पल्लीपुरोहित जॉन सुरेंद्र कुंभरे, सेंट आलोसियस कॉलेज डॉ बेन अंतोन, जॉन वाल्टर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जॉन डेविड, रेशलू पीटर, मनोज अन्थोनी, सतीश मनी, जुसिया,  आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times