देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

विद्यासागर सेवा आश्रम गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित


जबलपुर। श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरी, गोसलपुर की बैठक गौशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण जैन (पूर्व अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर इंजीनियर सुनील जैन (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष पद पर संदीप जैन (गोसलपुर) निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अनिल जैन (पत्रकार), राकेश जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक), विमल जैन (पत्रकार) एवं डॉ. सुनील देवड़िया (पनागर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सचिव/महामंत्री पद पर अमित जैन (जैन मेडिकल, गोसलपुर) तथा सहसचिव/सह महामंत्री पद पर सुनील जैन (गुड्डा), गोसलपुर एवं नीरज जैन (सुहागी), जबलपुर निर्वाचित हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र जैन (गोलू), गोसलपुर तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिकेत जैन (राजा), गोसलपुर को चुना गया। इसके अलावा प्रशासनिक मंत्री के रूप में प्रवीण जैन (जबलपुर) को जिम्मेदारी दी गई|कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक नायक, मुदित जैन, नीरज जैन (खितौला), शशांक जैन (जबलपुर) एवं राहुल जैन (बिट्टू) निर्वाचित हुए। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए गौशाला एवं समिति के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times