जबलपुर से गुजरनेवाले कई हाईवे की खस्ता हालत ,सरकारी व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बदहाल मार्गों के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल सुमन कुमार जैन ने व्यक्त करते हुए इस पर गहरी चिंता जताई है आगे कहा कि खराब सड़कें अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गड्ढे आना दोपहिया चालकों का संतुलन बिगड़ना और वाहनों का क्षतिग्रस्त होना एक आम बात हो गई है
आगे कहा कि आखिर कब तक आम जनता अपनी जान जोखिम में डालकर इन रास्तों पर सफर करने को मजबूर होगी संबंधित विभाग क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं केवल मरम्मत के आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसीयों को तत्काल प्रभाव से निरीक्षण कराकर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि जनता को सुरक्षित सड़के मिल सके सुरक्षित सके मिलना जनता पर एहसान नहीं बल्कि उनकी बुनियादी जरूरत और अधिकार है और विभाग का कर्तव्य है
