देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में युवा कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

असकरी टाइम्स

जबलपुर में युवा कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

दीपावली मिलन में सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

जबलपुर। शहर युवा कांग्रेस द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।



इस दौरान यश लखन घनघोरिया ने उपस्थित पत्रकारों, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया तथा उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, युवा कांग्रेस की कार्ययोजना एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

दीपावली मिलन समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर यश लखन घनघोरिया, पारस जैन, सोनू कुकरेले, रिषभ मिश्रा, सागर शुक्ला, भानू यादव, शुभम बोहित, हाजी मुईन खान, एड. हाजी अयाज खान, अभ्युदय वाजपेयी, अदनान अंसारी, ओवैस अंसारी, नितिन सिंह, आमिर, प्रवीण चौधरी, राजेश केशरवानी एवं निशांत सिंह ठाकुर सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times