देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी की मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर लिये खाद्य पदार्थों के नमूने



जबलपुर, 06 नवम्‍बर, 2026 उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दीपावली के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी में मिठाई और खोवा की दुकानों का निरीक्षण कर छेना, कलाकंद रसगुल्ला और मोतीचूर के लड्डू के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किये। 


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत शुक्रवार को भेड़ाघाट स्थित बीकानेर स्वीट्स से छेना , कलाकंद, मोतीचूर के लडडू और सोनपापड़ी, शहपुरा स्थित बीकानेर स्वीट्स से छेना, कलाकंद, मोतीचूर के लडडू और सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। इसी प्रकार कटंगी स्थित बाबा स्वीट्स से रसगुल्ला, मोतीचूर के लडडू और बीकानेर स्वीट्स से नमकीन, कलाकंद, मोतीचूर लडडू, सोनपापड़ी के नमूने लिए गए।


सभी सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्रमांक/4245/नवम्बर-86/

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times