देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर: 7 कब्जाधारियों से मुक्त कराई 5 करोड़ रुपये की 45 एकड़ वन भूमि

असकरी टाइम्स

जबलपुर: 7 कब्जाधारियों से मुक्त कराई 5 करोड़ रुपये की 45 एकड़ वन भूमि

जबलपुर। वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत वन विभाग ने सिहोरा के मझौली वन परिक्षेत्र के ग्राम ढोंडा में सात कब्जाधारियों से करीब 45 एकड़ वन भूमि मुक्त कराई। इस सरकारी जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।



जबलपुर के वनमंडलाधिकारी और सिहोरा के उपवनमंडलाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष दल ने कार्रवाई की। मौके पर रेंजर अजय मिश्रा, डिप्टी रेंजर राजेश खरे और बीट प्रभारी अनिल सेंगर समेत वन अमला मौजूद रहा।

सीमांकन के बाद हटाए अवैध निर्माण

विशेष दल सुरक्षा बल के साथ ग्राम ढोंडा पहुंचा। अमले ने सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर जमीन की नापजोख और सीमांकन किया। इसके बाद वन भूमि की सीमा में आने वाले कब्जों को चिह्नित किया गया। विभाग ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर लंबे समय से कब्जे में रही जमीन को वापस अपने नियंत्रण में लिया।

दोबारा कब्जा रोकने के लिए खोदी खाई

विभाग ने जेसीबी मशीनों से मुक्त कराई गई जमीन के चारों ओर गहरी खाई खुदवाई, ताकि वहां लोगों और वाहनों का प्रवेश रोका जा सके। वन अधिकारियों ने कहा कि जमीन की लगातार निगरानी की जाएगी। दोबारा कब्जा करने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times