जब सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू किया है, तब मोहसिने आज़म मिशन जबलपुर ब्रांच ने इंसानियत और खिदमत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। फाउंडेशन डे के मुबारक मौके पर मिशन के सरपरस्त हज़रत सैयद हसन असकरी इब्ने अरबी अशरफ अशरफी अल जीलानी साहब किछौछवी के आदेश पर हजरत के भांजे हजरत सैयद हसन अब्दुल्ला अशरफ अशरफी अल जीलानी साहब के मुबारक हाथों से दारुल उलूम अहले सुन्नत के सभी छात्रों और अध्यापकों को मफलर और मौजे बांटे गए।
सुबह से ही मदरसे में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। जैसे ही मिशन के जिम्मेदार और कार्यकर्ता मफलर और मौजों के पैकेट लेकर पहुंचे, छात्रों के चेहरों पर खुशी छा गई। एक-एक करके सभी छात्रों और अध्यापकों को मफलर और मौजे दिए गए। ठंड से बचाव का यह छोटा सा तोहफा उनके लिए बड़े प्यार और अपनापन का पैगाम बन गया।
मिशन का मक़सद कौम की
खिदमत ही असली मकसद है
इस मौके पर मिशन के जिम्मेदारों ने कहा कि मोहसिने आज़म मिशन का मकसद सिर्फ नाम नहीं, बल्कि अमली तौर पर लोगों की खिदमत करना है। हजरत सैयद हसन अब्दुल्ला साहब ने कहा, “मदरसे के छात्र ही कल का मुस्तकबिल हैं। ठंड में उन्हें तकलीफ न हो, यही सोचकर यह छोटी सी कोशिश की गई है। आगे भी मिशन इसी तरह खिदमत का काम करते रहेंगे।”
"अध्यापकों ने की सराहना"
दारुल उलूम अहले सुन्नत के अध्यापकों ने मिशन की इस पहल की दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहसिने आज़म मिशन हमेशा गरीबों, यतीमों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है। चाहे तालीमी मदद हो, सर्दी में कपड़ों की तकसीम हो या किसी गरीब का इलाज — मिशन हर मौके पर खड़ा नजर आता है।
"दुआओं के साथ हुआ समापन"
कार्यक्रम के आखिर में सभी ने मिलकर मुल्क की तरक्की, अमन-ओ-अमान, भाईचारे और मिशन की कामयाबी के लिए दुआ की। छात्रों ने भी मिशन के लिए दिल से दुआएं दीं और शुक्रिया अदा किया।
कार्यक्रम में मिशन के जिम्मेदार, कार्यकर्ता, मदरसे के अध्यापक और बड़ी तादाद में छात्र मौजूद रहे।
