30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 54.40 लाख की ठगी का आरोप, सदर कैंट से सचिन पिल्लई गिरफ्तार
जबलपुर। मझौली थाना पुलिस ने 30 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 54 लाख 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी सचिन पिल्लई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जबलपुर के सदर कैंट क्षेत्र से पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। मामले में अन्य आरोपी बृजेश तिवारी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 54.40 लाख की ठ
गी का आरोप, सदर कैंट से सचिन पिल्लई गिरफब्याज पर लोन दिलाने का दिया था भरोसा
पुलिस के अनुसार, मझौली निवासी 47 वर्षीय नरेंद्र सिंह परिहार 'साईं शक्ति महिला डेवलपमेंट सोसायटी' के डायरेक्टर हैं। उन्हें अपनी संस्था के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई ने उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित 'ए.टी. फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड' के माध्यम से कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्रोसेसिंग फीस और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर ली रकम
आरोपियों ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस और स्टाम्प ड्यूटी का हवाला देते हुए फरियादी से अलग-अलग किस्तों में कुल 54 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो लोन दिलाया गया और न ही फरियादी के रुपए वापस किए गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
धारा 420 के तहत दर्ज है मामला
शिकायत के आधार पर मझौली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बृजेश तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सचिन पिल्लई लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तलाश के दौरान सचिन पिल्लई को सदर कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
