देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

नाबालिग से दुष्कर्म का 10 हजार का इनामी आरोपी कटनी से गिरफ्तार, करीब डेढ़ साल से था फरार

असकरी टाइम्स

नाबालिग से दुष्कर्म का 10 हजार का इनामी आरोपी कटनी से गिरफ्तार, करीब डेढ़ साल से था फरार

भेड़ाघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनोज उर्फ भुर्रू पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भेड़ाघाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसे कटनी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ जारी वारंट की तामील की गई।



शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई 2025 को 12 वर्ष 3 माह की बालिका ने ग्राम सहजपुर निवासी मनोज पटेल के खिलाफ जबरदस्ती गलत काम करने की शिकायत दर्ज कराई थी। बालिका की रिपोर्ट पर भेड़ाघाट थाने में अपराध क्रमांक 283/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह लगातार अपना पता बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था और आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट भी प्राप्त किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कटनी और पन्ना जिले के आसपास होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के निर्देश पर भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने विशेष टीम गठित की। उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास के नेतृत्व में भेड़ाघाट थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मनोज उर्फ भुर्रू पटेल को कटनी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

असकरी टाइम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times