देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी पर पथराव, कोच की खिड़की टूटी; RPF ने युवक को पकड़ा



 जबलपुर। जबलपुर से सिंगरौली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव का मामला सामने आया है। ट्रेन नंबर 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस के C-1 कोच की खिड़की पर पत्थर लगने से कांच टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

आरपीएफ के अनुसार घटना बुधवार शाम जबलपुर से अधारताल के बीच हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सुखराम बेन तथा आरक्षक अरुण और संदीप कठेरिया मौके के लिए रवाना हुए।

सतपुला ब्रिज के पास मिला युवक

आरपीएफ टीम सतपुला ब्रिज के पास डाउन लाइन पर पहुंची, जहां एक युवक नाबालिग के साथ खड़ा मिला। पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक की पहचान बेलबाग टोरिया निवासी नकुल कुंडे के रूप में हुई।

नाबालिग को निशाना बताने के लिए पत्थर फेंकने का दावा

आरपीएफ के मुताबिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाबालिग के साथ रेलवे लाइन किनारे बैठा था। शाम करीब 4:20 बजे जब इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां से गुजरी, तो उसने ट्रैक पर पड़ा पत्थर उठाकर नाबालिग को निशाना बताने के लिए ट्रेन की ओर फेंक दिया।

पत्थर ट्रेन के C-1 कोच की खिड़की पर लगा, जिससे कांच टूट गया। आरपीएफ का कहना है कि युवक ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

चलती यात्री ट्रेन पर पत्थर फेंकना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। आरपीएफ ने नकुल कुंडे के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया

घटना के समय युवक के साथ मौजूद नाबालिग के माता-पिता को आरपीएफ ने बुलाया। समझाइश के बाद संरक्षक का बंधपत्र भरवाकर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times