देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बाड़ी में दो पेट्रोल पंपों पर दिनदहाड़े वारदात, पेट्रोल भरवाकर लूट के बाद कार सवार फरार

 


बाड़ी। बदमाशों ने सुबह बरेली रोड स्थित मां कर्मा पेट्रोल पंप से 19 हजार रुपये का ईंधन भरवाया और बिना पैसे दिए फरार हो गए। शाम को इसी सफेद कार से बावई जोड़, बकतरा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर करीब 12 हजार रुपये का डीजल लूटा गया। CCTV फुटेज में काली शर्ट पहने युवक नजर आ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों की शिकायत पर पुलिस बदमाशों और बगैर नंबर की सफेद कार की तलाश कर रही है।

एक ही दिन में दो पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना

बाड़ी शहर में बगैर नंबर की सफेद कार में सवार बदमाशों ने एक ही दिन में दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर 31 हजार रुपये के ईंधन की लूट कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें काली शर्ट पहने युवक लूट का मास्टरमाइंड नजर आ रहा है।

सुबह मां कर्मा पंप पर 19 हजार के ईंधन की लूट

सुबह बरेली रोड स्थित मां कर्मा पेट्रोल पंप पर बगैर नंबर की सफेद कार पहुंची। कार सवार ने पहले 60-60 लीटर की तीन केन भरवाईं और फिर कार में ईंधन डलवाया। कुल 19 हजार रुपये का ईंधन भरते ही चालक तेजी से कार भगाकर फरार हो गया, जिससे कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए।

शाम को नायरा पंप से 12 हजार का डीजल लूटा

इसी सफेद कार ने शाम को बावई जोड़, बकतरा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर फिर धावा बोला। यहां बदमाशों ने 40-40 लीटर की तीन केन में डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए कार लेकर भाग निकले। इस वारदात में करीब 12 हजार रुपये का डीजल लूटा गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

CCTV फुटेज में Hyundai जैसी सफेद SUV में ईंधन भरवाने के बाद कर्मचारी हाथ उठाकर कार को रोकने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, चालक कार लेकर रफूचक्कर हो जाता है। फुटेज में काली शर्ट पहने युवक भी नजर आ रहा है, जिसे वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times