जबलपुर। गांधी संवाद परिषद के तत्वावधान में गांधी अध्येता राजेश बहुगुणा की प्रथम पुस्तक ‘समाचार मीडिया और गांधी’ का लोकार्पण समारोह 17 अक्टूबर को नेपियर टाउन स्थित होटल अन्नपूर्णा इन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने की। समारोह में दीपक खांडेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुस्तक की विस्तृत व्याख्या प्रो. भारती शुक्ल ने की।
गांधी और मीडिया पर हुआ विचार-विमर्श
लोकार्पण के अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और वर्तमान समाचार माध्यमों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी और गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और गांधी दर्शन के बीच संवाद को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
गांधी संवाद परिषद के उद्देश्य पर चर्चा
गांधी संवाद परिषद का उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को व्यापक समाज तक पहुंचाना और समसामयिक विषयों पर रचनात्मक विमर्श को बढ़ावा देना बताया गया।
आयोजकों के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम गांधी विचारों को वर्तमान सामाजिक और मीडिया संदर्भों से जोड़ने का प्रयास हैं।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के अंत में गांधी संवाद परिषद के संयोजक अनुराग जैन गढ़ावाल ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल, मुख्य अतिथि दीपक खांडेकर, प्रो. भारती शुक्ल, लेखक राजेश बहुगुणा और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में नवनीत माहेश्वरी, के.के. अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, राजेंद्र चंद्रकांत राय, रमेश बड़कुल, राजेश द्विवेदी, बबुआ शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, नितिन जैन और चंद्रा साहब का विशेष योगदान रहा।
