जबलपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा सुहागी में शरदोत्सव एंव महर्षि बाल्मीक जयंती के उपलक्ष्य में काव्य उत्सव का आयोजन डाॅ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य, इंद्रदत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता, राजेश दुबे बबलू की विशिष्ट आतिथ्य, मुख्य वक्ता डाॅ. कौशल दुबे की उपस्थिति में किया गया। कवि गोष्ठी डाॅ. कमलेश व्यास के संचालन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में डाॅ. उदयभानु तिवारी, राज सागरी, अभिमन्यु जैन, सुरेश विचित्र, डाॅ नरेश द्विवेदी, अखिलेश शुक्ल, विभाषमणि वैरागी, लखनलाल ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अखिलेश शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया तदोपरांत कृष्णकांत शुक्ला ने अतिथियों का परिचय दिया। सभी का आभार धर्मेश चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम तोमर, राजेश तिवारी, सुभाष तोमर, संतोष द्विवेदी, रामावतार आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
