जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के प्रयासों से आदित्य सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से अधिवक्ताओं और बार के कर्मचारियो हेतु निःशुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीशंकर चंदेल (MD, DM – Cardiology) द्वारा हृदय रोग की जांच परामर्श तथा बीपी, शुगर, सीने में दर्द, घबराहट, तेज धडकन, पसीना आना की नि शुल्क जाँच की जाएगी।
शिविर आगामी 29 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सिल्वर जुबली हॉल, हाईकोर्ट परिसर में आयोजित होगा।
मप्र हाईकोर्ट बार एसो. के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह ने समस्त अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
