देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

पत्रकार मोहम्मद नसीम अहमद की निर्मम हत्या के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन।




पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो, दोषियों को मिले कठोर सजा- सेराज अहमद कुरैशी


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।हापुड़ में जनवाणी अखबार के पत्रकार मोहम्मद नसीम अहमद की पीट-पीटकर निर्मम हत्या के मामले में न्याय और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा को सौंपा।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों पर हमले और उनकी हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनता के मुद्दों को उठाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मोहम्मद नसीम अहमद के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई तथा दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को पुलिस सुरक्षा और उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। इसकी प्रतिलिपि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी भेजने का उल्लेख किया गया।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफ़ानुल्लाह खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष (पूर्वांचल) नवेद आलम, मंडल सचिव गोरखपुर सतीश मणि त्रिपाठी एवं सतीश चन्द्र, जिला प्रवक्ता मोहम्मद आजम, आशुतोष कुमार, ललित कुमार सिंह, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जुबेर आलम, मेराज अहमद, अखिलेश्वर धर द्विवेदी सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times