देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

गांधी-शास्त्री जयंती पर जद(यू) ने माल्यार्पण कर किया नमन



जबलपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने प्रदेशवासियों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में जद(यू) संगठन मंत्री आलोक कुमार, सुरेंद्र त्यागी, शोभाल सिंह सिसोदिया, मनोज कुमार प्रसाद, सैयद उरु रहमान, जबुल्ला खान, भोपाल शहर श्रवण गुप्ता, अयाज अली, अमन कुमार, विवेक पाली, राहुल सोलंकी, सुदेश पंडा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times