जबलपुर। मध्यप्रदेश में फ्लाइंग किक खेल के विकास एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश को अधिकारिक संबद्धता प्रदान की गई है। इस अवसर पर फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव राजकुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट जयराज चौधरी ने भेंट की तदोपरान्त फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.एस. काजल एवं राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार पासवान ने फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश को आधिकारिक संबद्धता पत्र प्रदान किया।
मध्यप्रदेश में विगत 10 वर्षों से फ्लाइंग किक खेल के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे ।
.jpg)