जबलपुर। ऐतिहासिक शाहनाला कब्रिस्तान को बंद करने के मौखिक आदेश के विरोध में सदर क्षेत्र के मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को कार्यवाही किये जाने बावत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि शाहनाला कब्रिस्तान में पिछले कई दशकों से मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ तमिल समाज और रजक समाज के लोग भी अपने परिवार के दिवंगतो को सुपुर्द-ए-खाक करते आ रहे हैं। आर्मी प्रशासन द्वारा इसे मौखिक रूप से बंद करने और दिवंगतो को सुपुर्द-ए-खाक नही करने का आदेश दिया गया है, जिससे तीनों समाज में भारी रोष और परेशानी व्याप्त है। ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मुहम्मद कदीर सोनी, अकबर खान सरवर एवं सदर जामा मस्जिद के अध्यक्ष अब्दुल शफीक कुरैशी के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को लेकर जल्द ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराएंगे और कब्रिस्तान को यथावत चालू रखने का प्रयास करेंगे। इस आश्वासन के बाद समाजजनों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। ज्ञापन देने के दौरान मस्जिद के सचिव हाजी मो. युनुस उस्मानी, पार्षद अख्तर अंसारी, असरफ मंसूरी, सैयद ताहिर अली, पार्षद गुड्डू नबी, मुहम्मद अमजद, हाजी इस्हाक, हाजी कल्लू धोसी, मो. असलम, मो. साबिर गोलू, मो. शमीम बाबू भाई, मोईनुद्दीन कुरैशी, एड. तौसीफ अहमद, एड. अबरार अहमद, मो. यूसुफ काकून, मो. साहिद, शाहबूद्दीन, मो. सादाब आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
शाहनाला कब्रिस्तान बंद करने के आदेश के विरोध में सांसद विवेक तन्खा को सौंपा ज्ञापन
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
