जबलपुर। कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट परिसर में गत दिनों आयोजित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यक्रम के दौरान हुई कथित हिंसा एवं हंगामे के विरोध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत की ओर से जबलपुर के अपर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष कैप्टन आलोक त्रिवेदी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह जीत, महानगर अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, सचिन यादव, रमाकांत पाठक, एडवोकेट नितिन बातरी सहित अन्य सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
