जबलपुर।जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर को मंजूरी मिलने पर कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। टीम ने इस निर्णय को महाकौशल क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
इस मौके पर राकेश सिंह ने बताया कि करीब 550 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर से जबलपुर, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है। इस परियोजना से औद्योगिक निवेश आकर्षित करने, नए उद्योगों को प्रोत्साहन देने और रोजगार के अवसर बढ़ानेके लिए यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
इस अवसर पर कैट के जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, राजा सराफ, संदेश जैन, रोहित खटवानी, सीमा सिंह चौहान, नम्रता भाटिया, निखिल पावा, संजय चड्ढा, राजा नामदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, मनोज जसाटी, तरुण अग्रवाल, आशीष इंदुरखया, कमल चिरोलिया, विवेक गोस्वामी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संदीप भूरा, राजपाल बजाज, मेवा लाल चिरोलिया, ओमप्रकाश अग्रवाल , संजय जैन
गल्ला मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, कल्लू झारूले, अनुज जैन, राजेश रोहरा, दीपक सोनी, मनीष पटेल, आनंद तिवारी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
.jpg)