देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मोबाइल हैक कर दो लोगों के खातों से 1.88 लाख उड़ाए, रांझी और लार्डगंज में साइबर फ्रॉड



जबलपुर। शहर में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रांझी और लार्डगंज थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने मोबाइल हैक होने या अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 88 हजार रुपये निकलने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

लार्डगंज में शिक्षक के खाते से 88 हजार रुपये गायब

लार्डगंज पुलिस के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी शिवराज सिंह उइके, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर दोपहर करीब 12:35 बजे उन्होंने मोबाइल में इंटरनेट डेटा चालू किया।

इसी दौरान उनके मोबाइल पर Google Pay के माध्यम से 88 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से यह रकम ट्रांसफर कर ली है।

रांझी में दो बैंक खातों से 1 लाख रुपये निकले

रांझी थाना क्षेत्र में निशांत कुमार साहू ने लिखित शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया या किसी रिमोट एक्सेस एप के नियंत्रण में चला गया।

इसके बाद उनके यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक खातों से कुल 1 लाख रुपये निकलने के मैसेज आए।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर अनधिकृत नियंत्रण हासिल कर दोनों बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए।

पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

दोनों मामलों में पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल गतिविधि और संभावित रिमोट एक्सेस या अन्य तकनीकी माध्यमों की जांच कर रही है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि शिकायतकर्ताओं के मोबाइल में किसी संदिग्ध लिंक, एप, OTP या अन्य माध्यम से अनधिकृत पहुंच बनाई गई थी या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times