देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

लायंस क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस


जबलपुर | लायंस क्लब जबलपुर सेंट्रल द्वारा भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन  के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए  शिक्षकों का सम्मान किया |कार्यक्रम का आयोजन क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश डेंगरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में सम्मानीय शिक्षक डा. शिवकुमार सिंह ठाकुर, डा. मनीष कुमार दुबे, राधाकृष्ण पांडे, विभा तिवारी एवं लायन अजय अग्रवाल सम्मान किया गया। शिक्षकों द्वारा उद्बोधन में समाज एवं हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात् लायन राजेश डेंगरा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर में क्लब के  लायन उमाशंकर सिंह, लायन भरत अग्रहरि, लायन डा. अरविंद झिंगरन, लायन भरत सिंह लोधी, लायन राजीव शर्मा, लायन एम एम नेमा, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन जितेन लालन, लायन शरद सोनी , लायन गिरीश वर्मा, लायन ज्ञान जायसवाल, लायन धीरेन्द्र सिंह, लायन राजीव नेमा, लायन विनोद जैन, लायन विजय कुमार, लायन संतोष नेमा, लायन इंद्रजीत सिंह चक्कल, लायन नंदलाल डेंगरा सहित अन्य लायन सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लायन प्रकाश नेमा एवं आभार लायन के. के . गुमास्ता द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times