देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ठक्कर ग्राम में निःशुल्क चश्मा, स्टिक, वाकर वितरण आज


जबलपुर। अति पिछड़ा क्षेत्र ठक्कर ग्राम वार्ड में स्वास्थ्य व नेत्र जाँच शिविर का आयोजन गत दिनों किया गया था | उक्त शिविर में डॉक्टरों की टीम ने जाँच उपरांत सैंकड़ो मरीजों को नजर के चश्मे, स्टिक और वाकर लिखें थे | टीम फॉर गुलाम हुसैन के द्वारा आज सोमवार को पार्षद गुलाम हुसैन के जन्म दिन के अवसर पर ठक्कर ग्राम स्थित किलकारी गार्डन में मुफ्ती-ए-आजम मप्र मौलाना मुशाहिद रज़ा कादरी की सरपरस्ती में तथा पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी गुलाम मोहम्मद भूरे पहलवान, हाजी कदीर सोनी, सरदार हामिद हुसैन, हाजी सलीम खान की मुख्य अतिथि मे एवं अंसारी समाज के सरदार हकीम बाबा, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, राइन समाज के सरदार अयाज राईन, कुरैशी समाज के सरदार अमीन कुरैशी, सरदार हाजी मुईन खान, समाजसेवी मुबीन पहलवान की विशिष्ट अतिथि में एक वृहद कार्यक्रम दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे, स्टिक और वाकर वितरित किए जाएंगे। टीम फॉर गुलाम हुसैन ने सभी जरुरतमंदो से लाभ लेने की अपील की है |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times