जबलपुर। थाना रांझी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर एक नाबालिग से मारपीट कर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दानव बाबा मंदिर के पास रहने वाले 17 वर्षीय देवा वंशकार मजदूरी करता है। बीती रात करीब 11:15 बजे वह काम खत्म कर अपने भाई शिवा वंशकार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास खटीक मोहल्ला में अनुज नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ खड़ा था।
आरोप है कि अनुज ने देवा को देखकर उससे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे। पैसे देने से मना करने पर अनुज और उसके दोनों साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान अनुज ने चाकू से हमला कर देवा के दाहिने पैर में चोट पहुंचा दी। मारपीट में उसकी गर्दन और नाक में भी अंदरूनी चोट आई।
घटना के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। देवा की शिकायत पर थाना रांझी पुलिस ने धारा 119(1), 296(बी), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
.jpg)