देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सिवनी टोला टोल नाके के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पांच दिवसीय धरना शुरू




जबलपुर। सिवनी टोला में टोल वसूली के विरोध में आज क्षेत्रीय किसानों, व्यापारियों एवं आमजनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, एमपीआरडीसी अधिकारी करण सिंह एवं सीएसपी तिलवारा ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए पांच दिन का समय दिए जाने के बाद प्रदर्शन को पांच दिवसीय धरने में तब्दील कर दिया गया।


धरने में क्षेत्रीय किसान एवं व्यापारी लगातार बैठेंगे। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सिवनी टोला टोल नाके के कारण क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को परेशानी हो रही है। पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस द्वारा चक्का जाम कर टोल नाका हटाने को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में संजय यादव, नारायण चौबे, लक्ष्मीकांत शुक्ला, आशु ठाकुर, गोविंद कुशवाहा, चमन राय, मनीष राय, चतुर सिंह लोधी, विवेक यादव,रघु चौधरी, विकास खन्ना, आशीष जैन, मनोज गोटिया, जगदीश दहिया, गोलू पटेल, रामकुमार साहू, राम कुमार संयम, हनुमत पटेल, घनश्याम, मूलचंद साहू, सुरेंद्र श्रीपाल, आशीष ठाकुर, देवेंद्र पटेल, भूरा पटेल, बब्बा पटेल, मुन्नी बाई उइके, उमा उइके, दीपक श्रीपाल, निखिल साहू, कुलदीप लोधी चौधरी, हर्षवर्धन पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान, व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times