जबलपुर। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में विमानन कंपनी, एलायंस एयर के सीएमडी अमित कुमार से जबलपुर से पुणे सीधी वायुसेवा चलाये जाने हेतु चर्चा की तथा बताया कि जबलपुर पुणे मार्ग जहां जबलपुर वासियों के लिए महत्वपूर्ण है वहीं एलायंस एयर को भी इस मार्ग पर पर्याप्त यात्री मिलेंगे। उन्होंने जबलपुर से चेन्नई, अहमदाबाद तथा जबलपुर से पटना के लिए सीधी विमान सेवाएं प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। शैक्षणिक एवं व्यावसायिक केंद्रों से जबलपुर की सीधी हवाई कनेक्टिविटी होने से महाकौशल क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में निवेश, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एलायंस एयर के सीएमडी अमित कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण के माध्यम से संबंधित मार्गों पर यात्रियों की संभावित संख्या के आधार पर पुणे मार्ग के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे, उपाध्यक्ष जयदेव योगेश ताम्रकार तथा चैंबर सचिव प्रवीण आचार्य उपस्थित रहे।
जबलपुर से पुणे सीधी वायुसेवा हेतु एलायंस एयर से चर्चा
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
.png)